‘गुदड़ी के लाल’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाने की जिला प्रशासन से की गई मांग।

गुदड़ी के लाल’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाने की जिला प्रशासन से की गई मांग।

पाकुड़ से अशोक कुमार शर्मा।

पाकुड़: रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती लड्डूबाबू आम बगान में नाई समाज उत्थान समितिद्वारा धूमधाम से मनायी गई। मंच की अध्यक्षता देवकांत ठाकुर एवं मंच का संचालन दिगेश त्रिवेदी ने की। बतौर मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव उपस्थित थे। दीप प्रज्वलित कर कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई। झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के कहा कर्पूरी ठाकुर बिहार के एक ऐसे मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं जिनके ऊपर पदों का प्रभाव कभी हावी नहीं हो सका। जब देश आजादी के लिए लड़ रहा था उस समय बिहार जातिवाद की दंश झेल रहा था. इससे आजादी हासिल करना भी बिहार का एक बड़ा उद्देश्य बन चुका था। वहीं बिहार को आगे ले जाने के लिए एक जननायक ने इस माटी में जन्म लिया था। जिन्हें कर्पूरी ठाकुर के नाम से जाना गया। इस मंच से प्रस्ताव पारित हुआ कि बस स्टैंड मोड़ पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का प्रतिमा स्थापित होगी, कर्पूरी ठाकुर नाई समाज उत्थान समिति ने माननीय उपायुक्त महोदय को भी ज्ञापन सोपेंगे। 1942 में वो आंदोलन का हिस्सा बने। 1943 में उनकी पहली गिरफ्तारी हुई। जिसमें 26 महीने उन्हें सलाखों के पीछे बिताना पड़ा। जब बिहार में सोशलिस्ट लोग कांग्रेस से अलग हुए तो कर्पूरी ठाकुर समाजवादी पार्टी के बड़े नेता बन चुके थे. बिहार के दिग्गज समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने के बाद कर्पूरी ठाकुर एक उम्मीद बनकर सामने रहे. लोहिया की सोशलिस्ट पार्टी और कर्पूरी ठाकुर की प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का विलय हुआ जो संसोपा के नाम से जाना गया. जिसका नारा था-” संसोपा ने बांधी गांठ,पिछड़ा पाए सौ में साठ”. इस नारे के साथ इन्होंने सामाजिक न्याय को एजेंडा बनाया और एक नयी समाजवादी राजनीति का शंखनाद हुआ। मौके पर नाई उत्थान समाज के सचिव-सह-झामुमो नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर,कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार भण्डारी, उपाध्यक्ष सदननंद ठाकुर, झामुमो जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हबीबुर रहमान, जिला युवा सचिव उमर फारूक, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, सुरेश ठाकुर, जनार्धन ठाकुर, नंदलाल ठाकुर,रवि ठाकुर, जवाहर सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें