जागरूक नागरिक बनें, अपने संविधान को जाने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिदातो गल्र्स हाई स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

जागरूक नागरिक बनें, अपने संविधान को जाने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिदातो गल्र्स हाई स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

* जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी आदि हुए शामिल।

पाकुड़ से अशोक कुमार शर्मा।

पाकुड़: 11 वें. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन शाखा द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को जिदातों गल्र्स हाई स्कूल में किया गया। जहां विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, प्रोफेसर अशोक यादव, विद्यालय प्रधानाध्यापिका ई एम हेंब्रम, पूर्व प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कुल चार समूह (ए,बी,सी,डी) शामिल हुए। जिसमें कुल आठ राउंड प्रश्न पूछे गए। सभी प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं निर्वाचन से संबंधित थे। समूह ए प्रतियोगिता में विजयी रही। उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मौके पर अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी साझा की। कहा कि आप सभी जागरूक नागरिक बने। 18 वर्ष पूरा होने पर अपना नाम मतदाता सूची से जुड़वाएं एवं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। जागरूक नागरिक बनकर अपने संविधान को जाने, संविधान द्वारा दिए गए सामानता के अधिकारों को समक्षे और बेहतर नागरिक बने। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ‘25 जनवरी’ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। उन्होंने शपथ दिलाया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छात्राओं एवं अतिथियों ने उक्त बातों को दोहराया।

अन्य ख़बरें