65 वर्षीय विधवा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, घर में मिली खून से लथपथ लाश

हरियाणा: सफीदों क्षेत्र मैं रहने वाली 65 वर्षीय विधवा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई । महिला की लाश उसके घर में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला है।
महिला की कान की बालियां गायब है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा किया गया तो उसमें पुष्टि हुई कि महिला के गुप्तांग में चोट के निशान हैं और उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस के अनुसार 35 वर्ष पहले महिला के पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अपनी इकलौती बेटी की शादी करने के बाद वह घर में अकेली रहती थी।शुक्रवार की सुबह पड़ोसी ने अपने बेटे को चाय लेकर महिला के पास भेजा तो उसने देखा कि उसका शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ है। इसके बाद उसने अपने परिजनों को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे और हार्ट अटैक को मौत का कारण समझ अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।

महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद कैथल जिले के एक गांव में ब्याही महिला की बेटी और दामाद भी आ गए। महिला के दामाद ने देखा कि सास के कान फटे हुए हैं और छाती से खून निकला हुआ है। उसने तुरंत इसकी जानकारी सफीदों पुलिस को दी। कैथल जिले के एक गांव में ब्याही महिला की बेटी और दामाद भी आ गए। महिला के दामाद ने देखा कि सास के कान फटे हुए हैं और छाती से खून निकला हुआ है। उसने तुरंत इसकी जानकारी सफीदों पुलिस को दी।

पुलिस ने लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम में महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने महिला के दामाद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूटपाट के लिए हत्या करने का मामला दर्ज किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें