एसपी मणिलाल मंडल ने कहा कि थाना में पहुँचने वाली पीड़ित महिलाओं से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने।

एसपी मणिलाल मंडल ने कहा कि थाना में पहुँचने वाली पीड़ित महिलाओं से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने।

अहसान आलम, पाकुड़।

पाकुड़ एसपी मणिलाल मंडल ने नगर थाना परिसर में स्थित महिला थाना का निरीक्षण किया. मौके पर महिला थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह मौजूद थे. एसपी ने थाना में दर्ज कांड निष्पादित कांड के अलावा कुर्की जब्ती वारंट के निष्पादन की जानकारी थाना प्रभारी से ली। इसके अलावा विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण श्री मंडल ने किया। निरीक्षण के दौरान एसपी मणिलाल मंडल ने थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह को महिला उत्पीड़न के मामले में गंभीरता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की आज महिला थाना का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में डायन प्रथा दहेज उत्पीड़न दुष्कर्म के मामले पर गंभीरता बरतते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि थाना में पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्य मे कोताही बरतने वाले को नियम संगत करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें