ईसाई धर्मावलंबियों ने क्रिसमस के मौके पर देश की तरक्की कोरोनो से मुक्ति की कामना प्रभु यीशु से की।

ईसाई धर्मावलंबियों ने क्रिसमस के मौके पर देश की तरक्की कोरोनो से मुक्ति की कामना प्रभु यीशु से की।

अहसान आलम, पाकुड़।

जिले में क्रिसमस का त्योहार बहुत खुशी के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के जिदातो एव धनुषपूजा मेथोडिस्ट तोड़ाई कैथोलिक चर्च के अलावे हिरणपुर दहरलंगी शहर घाटी चंद्रपुरा सहित दर्जनों गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना बाइबिल पाठ किया गया। जिदातो चर्च में फादर स्टीफन सोरेन ने प्रभु यीशु के संदेश को लोगो के बीच रखते हुए परमेश्वर के शांति के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।ईसाई धर्मावलंबियों ने क्रिसमस के मौके पर देश की तरक्की कोरोनो से मुक्ति की कामना प्रभु यीशु से की। सुबह से ही गिरजाघरों में आयोजित सामूहिक प्रार्थना एवम बाइबिल पाठ में भाग लेने पहुंचने लगे थे। पूर्व मंत्री साइमन मरांडी लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने परिवार के साथ हिरणपुर गिरजाघर में आयोजित सामूहिक प्रार्थना में हिस्सा लिया।वही सांसद विजय हांसदा ने पतना चर्च में परिवार के साथ प्रार्थना में हिस्सा लिया। क्रिसमस के मौके पर गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ईसाई धर्मावलंबियों ने अपने घरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की है।त्योहार के मौके पर लोगो ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी ।त्योहार की खुशी में एक दुसरो को केक खिलाया। जिले के सभी छह प्रखंडों में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास मनाया गया। ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड विधायक आलमगीर आलम विधायक स्टीफन मरांडी दिनेश विलियम मरांडी सांसद विजय हांसदा डीसी कुलदीप चौधरी एसपी मणिलाल मंडल ने जिले वासियों को क्रिसमस की शुभकानाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें