नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

पाकुड़ से अशोक कुमार शर्मा।

पाकुड़: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों ने सुभाष चौक स्तिथ नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर किया। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि देश के लिए नेताजी का संघर्ष, राष्ट्रीय प्रेम व बलिदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है। देश को आजादी दिलाने में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि हम सबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण आज के युवा को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हों पर चलकर राज्य और देश सेवा में अपना योगदान करना चाहिए। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्गानंद झा, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार गौतम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी महेश राम एंव सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें