रेड जोन में हैं दिल्ली के सभी 11 जिले : सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 11 ज़िले हैं और कोरोना की दृष्टि से सभी रेड ज़ोन में आते हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना से शुक्रवार को दो और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गयी है। दिल्ली में शुक्रवार तक संक्रमण के 223 नए मामले सामने आए। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 3738 हो गयी है जबकि 24 घंटे में 73 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं अब तक कुल 1167 लोग ठीक हुए हैं।
जैन ने बताया कि 10 से ज्यादा ​केस अगर किसी ज़िले में हैं तो उसको रेड ज़ोन माना जाता है। दिल्ली में 11 ज़िले हैं और सभी रेड ज़ोन में आते हैं। रेड ज़ोन के अंदर जो-जो छूट दी गई हैं वो सारी लागू होंगी।
दिल्ली में अब तक 99 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन इलाकों में 05 लाख 17 हजार 77 लोग रहते हैं। इनमें 383 लोगों की रिपोर्ट पॉजfटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें