हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव…भारतीय टीम के अब तक 6 प्लेयर संक्रमित

नई दिल्ली: कोरोना का कहर इस समय पूरा देश झेल रहा है। इस घातक महामारी से खेल जगत भी बच नहीं पा रहा। भारतीय हॉकी टीम के एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। भारतीय टीम का फिलहाल बैंगलोर में कैम्प चल रहा है। जहां पहले से ही पांच और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
अब तक भारतीय हॉकी टीम के छह खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मनदीप के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जसकरण सिंह, कृष्णा बी और वरुण कुमार बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर से पहले कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। ये खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में टीम के साथ रिपोर्ट करने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें