उत्तराखंड की लड़की को फेसबुक पर झारखंड के लड़के से हुआ प्यार, लड़के के शादी से इन्कार पर पहुंची झारखंड

फेसबुक पर एक लड़की की एक लड़के से दोस्‍ती हुई। दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई। अब बात शादी तक पहुंच गई। हालांकि लड़का और उसके घर वालों द्वारा शादी से मना करने पर मामला पुलिस तक आ गया है। आरोपी लड़का और उसके परिजनों की ओर से शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने गढ़वा सदर थाना पहुंच लिखित शिकायत दी है।
उतराखंड के हरिद्वार की एक युवती की फेसबुक पर गढ़वा के आदित्य प्रकाश नामक युवक से चार वर्ष पहले दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों के बीच दोस्ती इतनी प्रगाढ़ हुई कि कभी आरोपी आदित्य देहरादून जाता था तो पीड़िता झारखंड के गढ़वा जिले आती थी। आदित्य बीडीएस का छात्र है। कभी दोनों बाहर जाकर साथ में रहे। वह बताती है कि दोनों की 2019 में ही शादी भी हो चुकी है। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे।उसने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य ने उससे बात करना बंद कर दिया था। उसका नंबर भी ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। जब बात बंद हुई तो वह शनिवार को हरिद्वार से गढ़वा आ गई।
हरिद्वार की इस युवती की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी की तरह है। फेसबुक पर दोस्ती कर युवती जहां पश्चाताप कर रही है। वहीं उसका शारीरिक शोषण करनेवाला कथित प्रेमी गढ़वा के रांकी मोहल्ला निवासी अजय गुप्ता के पुत्र आदित्य प्रकाश को गढ़वा थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें